तैमूर जब भी कहीं बाहर जाते हैं तो कैमरा की नजरों में आ ही जाते हैं। अब तैमूर ने भी कैमरे को फेस करना सीख लिया है और उन्हें इसकी आदत हो गई है।

सभी के पसंदीदा छोटे स्टार-किड तैमूर अली खान अपने पिता सैफ अली खान के साथ कुछ खास अंदाज में नजर आए। तैमूर को पिगीबैक सवारी करना बेहद पसंद है, एक बार फिर अपने डैड के कंधों के ऊपर पिगीबैक सवारी लेते दिखे।

एक साधारण सफेद टी और ऑरेंज शॉर्ट्स पहने हुए हमेशा की तरह तैमूर बेहद ही क्यूट नजर आ रहे थे। तैमूर ने सैफ के बालों को पकड़ा हुआ था और बांद्रा के व्यस्त बायपास पर वे दोनों नजर आये। । तैमूर, जो लगभग कैमरा के आदि हो चुके हैं, कैमरा को देखते ही उनकी आँखे कैमरा पर चली गई।

आप बाप और बेटे की इस प्यारी सी जोड़ी की फोटोज पर नजर डाल सकते हैं और यह भी देख सकते हैं कि तैमूर किस तरह कैमरा को फेस कर रहे हैं।

आपको तैमूर की फोटोज कैसी लगी? इसकी राय हमें कमेंट के माध्यम से बताना ना भूलिएगा। आप हमें अपने सुझाव भी कमेंट के माध्यम से दे सकते हैं।

Related News