अब शादी करना और फिर फिल्म इंडस्ट्री में तलाक लेना आम बात हो गई है। कई खूबसूरत अभिनेत्रियां जिनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और जो अभिनेत्रियां शादी के कई साल बाद अपने पति से निराश हो गईं, उन्होंने अपने पति से तलाक ले लिया। आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपने पति की आदतों से तंग आकर उन्हें तलाक दे दिया और वर्तमान में अपने बॉयफ्रेंड के साथ अपनी ज़िंदगी का आनंद ले रही हैं।

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक पूरे बॉलीवुड के साथ-साथ फैंस के लिए भी चौंकाने वाला था। दोनों ने शादी के 18 साल बाद तलाक ले लिया था। मलाइका अरोड़ा वर्तमान में अपने प्रेमी अर्जुन कपूर के साथ अपने जीवन का आनंद ले रही हैं जो उनसे छोटा है।

करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर ने संजय कपूर के साथ शादी के 13 साल बाद, 2016 में अपने पति की आदतों से परेशान होकर तलाक ले लिया, और आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, अब वह संदीप तोषनीवाल के साथ अपनी जिंदगी का आनंद ले रही हैं।

जेनिफर विंगेट

जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की शादी लंबे समय तक नहीं चली और शादी के महज दो साल बाद जेनिफर विंगेट का करण सिंह ग्रोवर से तलाक हो गया। वह वर्तमान में अपने प्रेमी सेहबान अजीम के साथ अपने जीवन का आनंद ले रही है, और यदि दोनों सहमत हैं, तो वे जल्द ही शादी कर सकते हैं।

सारा खान

सारा खान सिर्फ 2 महीने में अपने पहले पति अली मर्चेंट से परेशान थी। 'बिग बॉस' के घर में शादी करने के बाद बाहर आने पर दोनों का तलाक हो गया। फिलहाल सारा खान अपने बॉयफ्रेंड अंकित गेरा के साथ लाइफ एन्जॉय कर रही हैं और दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं।

Related News