दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत को साउथ सिनेमा का भगवान माना जाता है। रजनीकांत की तुलना सुपरमैन से भी की जाती है। रजनीकांत भारत के सुपर हीरो हैं और उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। उनके फैंस पूरी दुनिया में है। लेकिन, आज हम आपको राजनीकांत से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, एक बार एक महिला ने रजनीकांत को भिखारी समझकर रजनीकांत को 10 रुपए की भीख दे दिया था।

रजनीकांत को भीखारी समझकर एक महिला ने 10 रुपये भीख के रुप में दिये थे। यह वाकया उस वक्त का है जब साल 2007 में रजनीकांत की फिल्‍म 'शिवाजी' रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही थी। इसी से खुश होकर रजनीकांत अपने साथियों के साथ मंदिर में भगवान के दर्शन करने भेष बदलकर मंदिर चले गए।

एक महिला ने रजनीकांत को उस वक्त भिखारी समझ लिया जब वो साधारण कपड़े पहने मंदिर की सीढ़ियां चढ़ रहे थे। यह महिला भी उनके साथ ही मंदिर की सीढ़ियां चढ़ रही थी, जिसने रजनीकांत को एक कमजोर बुजुर्ग और भिखारी समझकर 10 रुपये का नोट पकड़ा दिया। रजनीकांत ने मना न करते हुए चुपचाप अपने पास रख लिया। महिला द्वारा दिये गए 10 रुपये के नोट को लेकर रजनीकांत पहुंचे और अपने पर्स से सारे पैसे निकाल कर भगवान को अर्पित कर दिए।

ये सब वहां खड़ी महिला भी देख रही थी और उसने रजनीकांत को पहचान लिया। वह तुरंत रजनीकांत के पास गई और उनसे माफी मांगते हुए अपने दिये हुए दस रुपए वापस मांगे। रजनीकांत ने महिला से कहा कि आपके दिये हुए दस रुपए मेरे लिए आशीर्वाद है। यह वाकया इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस किस्से को जानने के बाद आप भी समझ गए होंगे की आखिर रजनीकांत को भगवान की तरह क्यों पूजा जाता है।

Related News