बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा की लाइफ हमेशा से विवादों में रही। उनके जीवन से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं जिनके बारे में सभी को जानकारी नहीं है /दरअसल, रेखा के पिता जेमिनी गणेशन साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर थे जबकि उनकी मां पुष्पावली भी एक बेहतरीन एक्ट्रेस थी।

मगर रेखा के कभी अपने पिता के साथ रिलेशन ठीक नहीं रहे। वे जीवन भर अपने पिता से नफरत करती रही और उनके अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंची। पिता के प्रति रेखा की इस बेरूखी का जिक्र रेखा की बायोग्राफी में किया गया था।

रेखा कभी भी अपने पिता रामास्वामी गणेशन का सरनेम अपने नाम के पीछे नहीं जोड़ती थी। रेखा की मां बिन ब्याही मां बन गई थीं। वैसे तो जेमिनी गणेशन ने चार शादियां की थीं लेकिन रेखा की मां को कभी पत्नी का दर्जा नहीं दिया और ना ही कभी रेखा को अपना नाम। हालांकि, उस वक्त जेमिनी का करियर टॉप पर था।

पारिवारिक स्थिति ठीक ना होने के कारण रेखा ने कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने 13 की उम्र में पढ़ाई छोड़ कर फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। शुरूआती दिनों में रेखा ने तेलुगु की बी और सी ग्रेड फिल्में की। रेखा को फिल्मों में काम दिलवाने के लिए उनकी मां ने काफी मेहनत की लेकिन उनके पिता जेमिनी गणेशन ने कभी उनकी मदद नहीं की। वे चाहते तो रेखा को आसानी से काम दिलवा सकते थे। शायद इसी वजह से रेखा अपने पिता से नफरत करने लगी थीं।

हालांकि, रेखा के दिल के एक कोने में पिता के लिए एक सॉफ्ट कॉर्नर भी था। दरअसल, 1994 में फिल्म फेयर अवॉर्ड के दौरान जेमिनी गणेशन को लाइफटाइम अवॉर्ड दिया जा रहा था। जिसे रेखा ने अपने हाथों से उन्हें दिया। पिता को देखकर रेखा अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं कर पाई। रोते हुए पिता को पैर छुए। रेखा का सालों का दर्द आंसुओं के रूप में बह गया।

Related News