इंटरनेट डेस्क। लैक्मे फैशन विक शुरू हो गया है और हर बार की तरह प्रसिद्ध डिजानरों के लिए बॉलीवुड स्टार्स रैंप पर नजर आ रहे है। अभी हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्रियां दीया मिर्जा, सुष्मिता सेन, जान्हवी कपूर और करिश्श्मा कपूर रैंप पर अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आई।

लैक्मे फैशन विक में एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपनी क्यूटनेस दिखाते हुए नजर आए। हालांकि इस बार वो रैंप पर अपनी पत्नी के मीरा राजपूत के साथ नजर नहीं आए बल्कि बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री पाटनी के साथ नजर आए। जी हां, शाहिद कपूर और दिशा पाटनी ने एक साथ रैंप वॉक की और फैंस का दिल जीता।

शाहिद कपूर और दिशा पाटनी ब्लैक कलर के आउटफिट में रैंप पर उतरे। दोनों ही बहुत ही हॉट अंदाज में नजर आए। शाहिद और दिशा फैशन डियाइनर अमित अग्रवाल को रिप्रेंजेंट करने के लिए रैम्प पर आए थे। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

हालांकि शाहिद और दिशा ने एक साथ किसी फिल्म में काम नहीं किया है लेकिन लैक्मे फैशन विक में पहली बार दोनों साथ में नजर आए और लोगों को उनकी जोड़ी काफी पसंद आ रही है।

दिशा पाटनी ब्लैक कलर की ड्रेस में कयामत ढहाते हुए नजर आई। दिशा ने ब्लैक कलर की इस डे्रस के साथ मैचिंग फुटवियर पहना था उन्होंने ब्लैक कलर की हाई हील्स कैरी की थी। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को कर्ल करके खुला रखा था। अभिनेत्री आई मेकअप किया अुआ था।

बात करे दोनों के काम की तो शाहिद कपूर फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू में नजर आने वाले है जिसमें उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। वहीं बात करे दिशा की वो सलमान खान की आगामी फिल्म भारत में नजर आएंगी।

Related News