लगभग सभी हस्तियों के पास उनके संरक्षण के लिए अपने स्वयं के व्यक्तिगत अंगरक्षक हैं, आज हम आपको बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड से मिलवाने जा रहे हैं, जो छाया की तरह अनुष्का शर्मा की रक्षा करते हैं।

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। क्रिकेटर विराट कोहली से शादी करने के बाद भी उन्हें अपना करियर छोड़ा नहीं बल्कि अपना प्रोडक्शन हॉउस भी शुरू किया। करियर की शुरुआत से ही अनुष्का के साथ उनके बॉडीगार्ड प्रकाश सिंह उर्फ सोनू हमेशा साए की तरह साथ रहते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि, बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड का नाम प्रकाश सिंह है। प्रकाश सिंह हर कार्यक्रम और सार्वजनिक समारोह में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की सुरक्षा भूमिका निभाने के लिए हमेशा सतर्क रहते हैं। आपको बता दें कि अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने बॉडीगार्ड प्रकाश सिंह को हर साल 1.2 लाख रुपये सैलरी देती हैं, जो एक मोटी रकम है। गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा का नाम आज बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों में गिना जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं और उनका घर जल्दी गूंज सकता है।

Related News