कॉमेडी की बात करें तो कपिल शर्मा का नाम सबसे पहले आता है। पिछले साल कम टी.आर.पी के कारण इस शो को बंद कर दिया गया था लेकिन अब कपिल शर्मा ने फिर से वापसी की है और इनके शो को सभी पसंद भी करते हैं। इस बार द कपिल शर्मा शो ने टी.आर.पी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। आज हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं कि इस शो में काम करने वालों को कितनी सैलरी मिलती है। आइए जानते हैं।

चंदन प्रभाकर

दोस्तो द कपिल शर्मा शो में चंदन प्रभाकर नौकर का किरदार निभाते हैं और एक एपिसोड के सैलरी के तौर पर वे 4 से 5 लाख रुपए लेते हैं जो कि मोटी रकम है।

कीकू शारदा

द कपिल शर्मा शो में कीकू शारदा अलग अलग कैरेक्टर प्ले करते हैं। बता दें कि कीकू शारदा को प्रति एपिसोड 5 से 6 लाख रुपए मिलते है। उनके काफी फैंस हैं और लोग उनकी एक्टिंग को बेहद पसंद भी करते हैं।

शुमोना चक्रबर्ती

शुमोना चक्रबर्ती कपिल की पत्नी का किरदार निभाती है और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी अधिक है। वे प्रति एपिसोड सैलेरी 5 से 6 लाख रुपए लेती है।

भारती सिंह

भारती की एंट्री इस शो में इसी बार हुई है। भारती की प्रति एपिसोड सैलेरी 6 से 7 लाख रुपए हैं।

कृष्णा अभिषेक

द कपिल शर्मा शो में पहली बार कृष्णा अभिषेक की एंट्री हुई है। कृष्णा की कॉमेडी को लोगो द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। कृष्णा को प्रति एपिसोड 7 से 8 लाख रुपए मिलते है।

रोशेल राव

रोशेल राव कपिल के शो में नर्स का किरदार निभाती हैं। वे बेहद खूबसूरत हैं और मॉडलिंग भी करती हैं। वे हर एक एपिसोड के 3 से 4 लाख रुपए लेती हैं।

नवजोत सिंह सिंधु

नवजोत सिंह सिंधु इस शो के जज है और उन्हें एक शो के 10 से 12 लाख रुपए मिलते है।

कपिल शर्मा

कपिल शर्मा इस शो के होस्ट हैं और वे अपने शो में प्रति एपिसोड 70 से 80 लाख रुपए कमाते है।

Related News