एंटरटेनमेंट डेस्क। दोस्तों ऑस्कर अवार्ड के लिए दुनिया के लगभग सभी कलाकार काफी मेहनत करते हैं। हम आपको बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में कई खूबसूरत और दिग्गज कलाकार मौजूद है,जिन्होंने ऑस्कर अवार्ड के लिए काफी प्रयास किए लेकिन कई कलाकार आज भी असफल है। दोस्तों आज हम आपको एक ऐसे फिल्मी सितारे से मिलाने जा रहे हैं, जिसने बधिर होने के बावजूद भी ऑस्कर अवार्ड जीता है। जी हां दोस्तों आज हम आपको दुनिया की एकमात्र ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे है, जिसने बधिर होने के बावजूद भी फिल्मी जगत का नामी पुरस्कार ऑस्कर अपने नाम किया है। दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि ऑस्कर जीतने वाली दुनिया की पहली और एकमात्र बधिर अभिनेत्री मार्ली मैटलिन है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अभिनेत्री मार्ली मैटलिन कान से सुनने में पूरी तरह असमर्थ है इसके बावजूद भी उन्होंने साल 1987 में फ़िल्म ‘चिल्ड्रेन ऑफ़ अ लेसर गॉड’ के लिए ऑस्कर जीता था। गौरतलब है कि अभिनेत्री मार्ली मैटलिन ऑस्कर अवार्ड के अलावा ग्लोडन ग्लोब और एमी पुरस्कार भी जीत चुकी हैं।

Related News