बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री ने काफी कम उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया जिसके बाद उनकी बेटी जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर टूट ही गई थी लेकिन उनके सौतेले भाई अर्जुन कपूर उनके इस मुश्किल भरे समय में उनके साथ खड़े हुए दिखे जिसको लेकर हाल ही में जह्नवी कपूर ने एक इन्टरव्यू में अपने भाई अर्जुन कपूर से उनके रिश्ते को लेकर खुलासा किया है।

जान्हवी कपूर ने खुलासा किया कि एक बार जब उन्होंने अपने सौतेले भाई-बहनों अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर के साथ अधिक समय बिताना शुरू किया, तो उनका रिश्ता उनके साथ काफी अच्छा हो गया और वह एक दूसरे के काफी करीब आ गए।

तो वहीं अर्जुन कपूर कपूर ने जाह्नवी और खुशी के साथ अपने पहले के संबंधों को लेकर खुलासा किया की वह पहले जाह्नवी और खुशी से बात नहीं करते थे वह आपस में मिलते तो थे लेकिन वह ज्यादा एक दूसरे से बात नहीं करते थे।

गौरतलब है कि अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर मोना शौरी के साथ बोनी कपूर की पहली शादी से बच्चे हैं, जबकि जान्हवी और खुशी कपूर श्रीदेवी से उनकी दूसरी शादी से हैं। 2018 में श्रीदेवी की मृत्यु के बाद अर्जुन, अंशुला इस दुखद भरे समय में जान्हवी और खुशी के साथ खड़े रहे थे इस बीच उनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी हो गई थी।

Related News