बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर फिल्मों से ज्यादा अब अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहते हैं। जब से दोनों ने अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक किया है तब से दोनों अक्सर ही साथ नज़र आते हैं। मौका कोई भी हो दोनों साथ में बहुत खुश नज़र आते है।

हाल में दोनों ने न्यू ईयर साथ में सेलिब्रेट किया, उनकी एक तस्वीर खूब वायरल हो रहा है , इस तस्वीर से ही पता चलता है की दोनों साथ में कितना खुश है और दोनों के बीच प्यार साफ नजर आ रहा है। इस फोटो में मलाइका, अर्जुन के पीछे बैठी हैं और उनके गाल पर किस कर रही हैं।

इस फोटो के साथ मलाइका ने कैप्शन में लिखा है, 'सूरज, सितारा, रोशनी, खुशी...2020'। इस फोटो के अलावा एक्ट्रेस ने एक और फोटो शेयर की है जिसमें वो ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर समेत अपनी बहन अमृता अरोड़ा और दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं।

Related News