इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड के मशहूर सिंगर निक जोनास से विवाह किया था। अब दोनों ही दिग्गज शादीशुदा जिंदगी का लुत्फ उठा रहे हैं।

निक जोनास का प्रियंका चोपड़ा से विवाह होने से पहले कई महिलाओं से अफेयर रहा है। उन्हीं में से एक अमेरिकी मॉडल और एक्ट्रेस ओलिविया कल्पो है। खबरों के अनुसार, निक और कल्पो का रिश्ता साल 2013 में 2015 तक चला था।

ओलिविया कल्पो ने अब निक जोनास के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर प्रतिक्रिया दी है। एक रिएलीटी शो में कल्पो ने कहा कि रिलेशनशिप के दौरान वो ये बात सोचा करती थीं कि वो निक जोनास से शादी करेंगी। हालांकि ऐसा नहीं हो सका है।

इस दौरान उन्होंने बताया कि मैंने निक जोनास को डेट किया था। जब निक जोनास ने उनके साथ रिश्ता तोड़ा तो उनकी स्थिति ऐसी हो गई थी जैसे कि उनकी कोई पहचान ही नहीं।

Related News