बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही है। आपको बता दे कि सागरिका का शाही परिवार पुराना रिश्ता है। इसके साथ
सागरिका के पिता विजयेंद्र घाटगे हिंदी फिल्मों के अभिनेता है। सागरिका को बचपन से ही फिल्मों में काम करने के ऑफर मिलते रहे लेकिन एक्टिंग के लिए साफ मना कर दिया था। उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद फ़िल्मी सफर शुरू किया। सागरिका नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर भी रही है जिसकी वजह से उन्हें फिल्म 'चक दे इंडिया' में हॉकी प्लेयर का रोल दिया गया। फिल्म 'चक दे इंडिया' के लिए सागरिका को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिल चूका है।

साल 2013 में सागरिका ने फिल्म 'रश' इमरान हाशमी के साथ काम किया था। जिसमें सागरिका ने बोल्डनेस सीन दिये थे। सागरिका ने बॉलीवुड के साथ पंजाबी और मराठी फिल्मों में भी काम किया है। इसके साथ ही वे 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 6' में भी नजर आ चुकी है।


सागरिका की पर्सनल के बारे में बात करें तो सागरिका की मुलाकात जाहिर से युवराज सिंह और हेजल कीच के रिसेप्शन पार्टी के दौरान हुई। दोनों कुछ महीने डेट करने के साथ ज़िंदगी भर साथ रहने का फ़ैसला कर लिया था। साल 24 अप्रैल 2017 को सगाई करने के बाद दोनों ने नवम्बर 2017 में शादी कर ली थी।

Related News