एंटरटेनमेंट डेस्क। दोस्तों साल 2020 का अंत हो चुका है, जो कोरोना महामारी की वजह से प्रभावित रहा।हम आपको बता दें कि साल 2020 में क ई स्टार किड्स की बॉलीवुड डेब्यू की चर्चा थी, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से किसी ने भी अपना बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया। दोस्तों हम आपको बता दें कि अब साल 2021 में यह स्टार किड्स अपना बॉलीवुड डेब्यू कर सकते हैं। आज हम आपको साल 2021 में बॉलीवुड डेब्यू वाले कुछ स्टार किड्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का आता है। सुहाना इस वक्त न्यू यॉर्क में ऐक्टिंग कोर्स कर रही हैं। बता दे की सुहाना कुछ दिनों पहले एक शॉर्ट फिल्म 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' में नजर आ चुकी हैं। सूत्रों की माने तो साल 2021 में सुहाना अपना बॉलीवुड डेब्यू कर सकते हैं।

दूसरे नंबर पर जानी-मानी बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी का नाम आता है, जो काफी हॉट और ग्लैमर स नजर आती है। सूत्रों की माने तो पलक तिवारी फिल्म 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं।

इस लिस्ट में नंबर 3 पर बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर का नाम आता है। सूत्रों की माने तो साल 2021 में शनाया कपूर भी अपना बॉलीवुड डेब्यू कर सकती है।

Related News