'बिग बॉस 14' (Bigg boss 14) के घर से बाहर आने के बाद से तो राखी सावंत को अभी भी फैंस का प्यार मिल रहा है और उनका फेम बढ़ता ही जा रहा है। सोशल मीडिया पर राखी सावंत के फैंस में भी इजाफा हो रहा है।

कुछ समय पहले ही राखी सावंत ये दावा कर चुकी है कि जावेद अख्तर उनकी जिदंगी पर बायोपिक बनाने वाले हैं। ये बयान देकर राखी सावंत ने सनसनी मचा दी थी। उनके कुछ फैंस इस बात से काफी खुश थे वहीं कुछ लोग राखी सावंत को झूठा बता रहे थे। इसी बीच खुद जावेद अख्तर ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

जावेद अख्तर ने इस बात का खुलासा कर दिया है। उन्होंने इस बारे में जानकारी दी है। एंटरटेनमेंट वेब पोर्टल स्पॉटायई से बात करते हुए जावेद अख्तर ने कहा, हां ये खबर सच है। मैंने राखी सावंत से उसकी बायोपिक बनाने के बारे में बात की थी। 5 साल पहले मैं और राखी सावंत एक फ्लाइट में टकराए थे। इस सफर में राखी सावंत ने अपने बचपन के बारे में मुझे बहुत कुछ बताया।

आगे जावेद अख्तर ने कहा, राखी सावंत की बातें सुनकर मैं हैरान था। मैंने राखी सावंत से वादा किया था कि मैं उसकी जिंदगी पर स्क्रिप्ट लिख सकता हूं। राखी सावंत की बायोपिक लिखने में मुझे बहुत खुशी होगी।


Related News