शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने अश्लील फ़िल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा और कोर्ट ही ये फैसला करेगा कि उन्हें रिमांड पर भेजना है या फिर जमानत देनी है। राज कुंद्रा पर सॉफ्ट पॉर्न फिल्म बनाने के अलावा बनाकर ऐप पर अपलोड करने का आरोप है।

पुलिस का कहना है कि उनके खिलाफ पक्के सबूत है। पुलिस ने वीडियो अपलोड करने वाले उमेश कामथ को भी गिरफ्तार किया है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच ने मुंबई में सॉफ्ट पॉर्नोग्राफी फिल्में बनाने और उन्हें पब्लिश करने का मामला दर्ज किया था।

राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का आरोप है। क्राइम ब्रांच के अनुसार वो इस मुद्दे में मुख्य आरोपी हैं। पुलिस ने फरवरी महीने में ही इस मामले में केस दर्ज किया था और अब आकर राज कुंद्रा की गिरफ्तारी की गई है।


शर्लिन चोपड़ा ने लिया था राज कुंद्रा का नाम
मुंबई पुलिस ने फरवरी में इस से जुड़ा मामला दर्ज किया था और 26 मार्च को मुंबई पुलिस ने इसी मामले में एकता कपूर का भी स्टेटमेंट लिया था। इस मामले में पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा का स्टेटमेंट भी लिया जा चूका है। राज कुंद्रा के खिलाफ आईटी एक्ट और आईपीसी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

शर्लिन चोपड़ा ने बताया एक प्रोजेक्ट के मिलते थे 30 लाख रुपये
पुलिस के मुताबिक शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि उन्हें पोर्न इंडस्ट्री में राज कुंद्रा ही लेकर आए और उन्हें हर प्रोजेक्ट के लिए 30 लाख रुपये की पेमेंट मिलती थी। शर्लिन ने 15 से 20 प्रोजेक्ट किए हैं.

लंदन से अपलोड होती थी फ़िल्में
पुलिस के अनुसार ये फ़िल्में भारत से नहीं बल्कि लंदन से अपलोड होती थी। राज कुंद्रा का एक नजदीकी ही अपलोड करता थाउमेश कामथ नाम का शख्स इस काम को अंजाम देता था। वह राज कुंद्रा का करीबी है।

कैसे हुआ सॉफ्ट पोर्नोग्राफी का खुलासा?
पुलिस के मुताबिक उमेश कामथ ने वीडियो प्लीकेशन बेस वेबसाइट पर अपलोड किया था। पुलिस का ये भी कहना है कि अब तक 90 पोर्न वीडियो से ज्यादा शूट किए जा चुके हैं और उतने ही अपलोड भी किए गए है।

राज कुंद्रा के कस्टडी की मांग कर सकती है क्राइम ब्रांच
मुंबई क्राइम ब्रांच आज राज कुंद्रा को कोर्ट में पेश कर कस्टडी की मांग करेगी और ये देखना बाकी है कि राज कुंद्रा ही इस मामले में मुख्य आरोपी हैं या और भी कड़ियाँ इस से जुडी है।

मलाड वेस्ट में होती थी अश्लील फिल्मों की शूटिंग
पुलिस की जांच के अनुसार पोर्नोग्राफी मूवी को शूट करने के लिए मुंबई में मलाड वेस्ट के मढगांव में एक बंगला किराए पर लिया गया था, जहां अश्लील फिल्मों की शूटिंग चलती थी। यहाँ पुलिस ने छापा मारा है।

Related News