इंटरनेट डेस्क। आज बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का जन्मदिन है। हालांकि वो अब वो इस दुनिया में नही रही लेकिन फिर भी अभिनेत्री अपने किरदारों के साथ हम सबके दिलों में आज भी जिंदा है और हमेशा रहेगी। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में जितना योगदान दिया वो हमेशा ही सबको याद रहेगा। श्रीदेवी भारतीय सिनेमा की पहली "महिला सुपरस्टार" कही जाने वाली अभिनेत्री थी।

सिर्फ बॉलीवुड में नहीं बल्कि तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ फिल्म उद्योग में पौराणिक अभिनेत्री का योगदान अनदेखा नहीं किया जा सकता है। श्रीदेवी ने अपने फिल्मी कैरियर के दौरान पाँच फिल्मफेयर पुरस्कार भी प्राप्त किए थे।

आज श्रीदेवी के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको दिखाने जा रहे है श्रीदेवी और बोनी कपूर की ऐसी तस्वीरें जो साबित करती है कि दोनों के बीच बेंइतहा प्यार था।

बोनी कपूर श्रीदेवी के पास मिस्टर इंडिया का प्रपोजल लेकर गए थे। 1987 में इस मूवी के लिए उन्हें साइन किया गया। उस समय बोनी कपूर उनसे प्यार करने लगे थे लेकिन प्रपोज 1993 में किया था। श्रीदेवी जब बोनी कपूर से शादी कर रही थी उस समय वो प्रेग्नेंट थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि बोनी कपूर को भी इस बात का पता था कि श्रीदेवी मां बनने वाली है फिर भी बोनी कपूर ने उनसे शादी कर ली।

ऐसा कहा जाता है कि बोनी कपूर ने श्रीदेवी के प्यार में अपनी 13 साल की शादी को दावं पर लगा दिया था और उसके बाद श्रीदेवी ने शादी कर ली।

Related News