चर्चा में बने रहने के लिए तमाम सेलिब्रिटीज कई तरह के हथकंडे अपनाती हैं। कुछ सेलेब्स ने तो पब्लिसिटी के चक्कर में फेक शादी तक कर ली। वहीं कुछ ने जल्द शादी करने की झूठी खबर फैलाई। आइए देखें किन-किन सेलेब्स के नाम इसमें शामिल हैं।

1.नेहा कक्कड़ औऱ आदित्य नारायण ने इंडियन आईडल 10 में कहा कि दोनों शादी करने वाले हैं। बकायदा आदित्य नारायण के माता-पिता की मौजूदगी में ये झूठ बोला गया। बाद में पता चला कि दोनों का साथ में एक म्युजिक अल्बम आने वाला है जिसके लिए उन्होंने ये सब किया था।

2.पारस छाबड़ा ने रियलिटी शो मुझसे शादी करोगे में एक्ट्रेस आंचल खुराना से शादी रचाई थी। बाद में आंचल ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि सब फेक था।

3.राखी सावंत ने टेलीविजन पर स्वयंवर करके ईलेश नाम के एक एनआरआई से सगाई की थी। शो खत्म होने के बाद राखी ने ईलेश से सगाई तोड़ ली। यह सगाई पूरी तरह से पब्लिसिटी स्टंट थी।

4.हाल ही में अनूप जलोटा और जसलीन मथारू के दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में कुछ तस्वीरें वायरल हुईं। दोनों ने इन तस्वीरों पर कुछ नहीं कहा। लोगों को लगा कि दोनों ने शादी रचा ली है। लेकिन बाद में पता चला कि दोनों एक फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। उसी की पब्लिसिटी के लिए ये फोटोज वायरल की गई थीं।

Related News