बॉलीवुड डेस्क। जापान की राजधानी टोक्यो में हो रहे ओलंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम के सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन को देखकर बॉलीवुड के स्लेब्स की तारिफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं हाल ही में भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया 1-0 से मात देकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

जिसके बाद से ही बॉलीवुड के सीतारे उन्हें बधाई दे रहे हैं तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि- हमारा चक दे पल कभी अधिक वास्तविक नहीं लगा! हमारी लड़कियों ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया !!!! इसका लाभ उठाएं रानी रामपाल आपकी लड़कियों के पास हमारा दिल है!

तो वहीं बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपने ट्वीट में लिखा,"हमारी महिला हॉकी टीम का अविश्वसनीय प्रयास, खेल के आखिरी क्वार्टर तक इतना तनावपूर्ण कभी नहीं था. बहुत गर्व है लड़कियों पर. बधाई"।

इसके बाद क्रिकेटर मनोज तिवारी ने अपने ट्विट में लिखा- हमारी महिला हॉकी टीम का अविश्वसनीय प्रयास, खेल के अंतिम क्वार्टर तक इतना तनावपूर्ण कभी नहीं था। बहुत गर्व है लड़कियों पर। बधाई #INDvsAUS #hockeyindia

Related News