इतनी बड़ी जनसख्या वाले इस भारत देश में ना जाने कितने असहाय और अनार्थ बच्चे दर-बदर की ढोकर खाते घूम रहे है। जिन्हें सहारा देने के लिये किसी के भी हाथ आगे नही बढ़ते। लेकिन आज हम बात करेंगे बॉलीवुड के वो सेलिब्रिटी की जिन्होंने अनार्थ बच्चों को गोद लिया है। आइये जानते है उन सेलेब्स के बारें में, जिनकी अपनी खुद की संतान होने के बाद भी बेसहारा बच्चे को गोद लिया है।


सुष्मिता सेन: बॉलीवुड में जब भी अनार्थ बच्चों के बारें में चर्चा होती है तो सबसे पहले सुष्मिता सेन का नाम याद आता है। जिन्होनें अपने कैरियर को भी दाव पर लगाकार अनाथालय से दो अनाथ बच्चियों को गोद लेकर उनकी बहुत अच्छी परवरिश की।
सनी लियोनी –


सनी लियोनी: पोर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं सनी लियोनी अब 3 बच्चों की मां बन चुकी है। निशा नाम की इस बेटी को उन्होनें महाराष्ट्र के लातूर से उसके बारे में बिना कुछ भी जाने गोद लिया था उसके बाद मार्च में सनी लियोनी ने सरोगेसी के जरिए दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। अब उनका मानना है कि भगवान के आर्शीवाद से उनका परिवार अब पूरा हो चुका है।


प्रिटी जिंटा: एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा ने अपने 34वें बर्थडे पर 2009 में ऋषिकेश में 34 अनाथ बच्चियों को एक साथ गोद लिया। शादी हो जाने का बाद भी प्रीटी इन बच्चियों से मिलने साल में कम से कम दो बार जरूर जाती हैं।


रवीना टंडन: एक्ट्रेस रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में 1995 में दो बेटियों को गोद लिया था। इनके नाम पूजा और छाया हैं। इनके अलावा रवीना के दो बच्चे रनबीर और राशा थदानी हैं।

Related News