बॉलीवुड की रोजाना की चटपटी खबरों के लिए हमें फॉलो करें और नीचे दिए लाइक के बटन पर क्लिक करे। हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगे, कमेंट करके जरूर बताएं।

बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज हर त्यौहार को बड़े ही धूम-धाम और स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट करते है। ऐसे में करवा चौथ का त्यौहार भी बहुत ही स्पेशल होता है और इसलिए बॉलीवुड की अभिनेत्रियां भी इसे सेलिब्रेट करती है। करवा चौथ महिलाओं के लिए बहुत खास होता है और वह इस दिन का बहुत ही बेसब्री से इंतजार करती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना करती है।

बॉलीवुड की अभिनेत्रियां भी बड़े ही धूम-धाम से मनाती है। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे है जो पहली बार अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत करेगी।

1. अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पिछले साल 11 दिसंबर को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और अपने लॉग टाइम ब्वॉयफ्रेंड विराट कोहली से शादी की थी। दोनों ने इटली में गुपचुप तरीके से शादी की थी जिसके बाद इस कपल ने मुंबई और दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी दी। अनुष्का शर्मा इस साल पहली बार अपने पति विराट कोहली के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी।

2. सोनम कपूर

बॉलीवुड की फैशन और स्टाइलिश एक्ट्रेस सोनम कपूर और दिल्ले के बिजनेस मैन आनंद आहूजा ने 8 मई को सात फेरे लिए थे। सोनम भी पहली बार पति आनंद आहूजा के एिल करवा चौथ का व्रत करेगी।

3. नेहा धूपिया

नेहा धूपिया ने इस साल अचानक अपने बॉयफे्रंड अगंद बेदी सेचोरी-छिपे शादी करके सबको हैरान कर दिया था। शादी के कुछ महीनों के बाद ही नेहा के प्रेग्नेंट होने की खबर भी आ गई। हालांकि हो सकता कि प्रेग्नेंट होने की वजह से वो करवा चौथ का व्रत ना रखें लेकिन उनका भी यह पहला करवा चौथ है।

4. युविका चौधरी

अभी कुछ दिन पहले ही युविका चौधरी और प्रिंस नरूला ने शादी की है और फिलहाल यह कपल अपने हनीमून पर गया हुआ है। शादी के बाद युविका का भी यह पहला करवा चौथ है और अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत करेगी।

5.श्रिया सरन

श्रिया सरन ने भी इसी साल 12 मार्च को अपने रूसी ब्वॉयफ्रेंड आंद्रेई के साथ सात फेरे लिए थे। श्रेया सरन का भी यह पहला करवा चौथ है।

Related News