बॉलीवुड की रोजाना की चटपटी खबरों के लिए हमें फॉलो करें और नीचे दिए लाइक के बटन पर क्लिक करे। हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगे, कमेंट करके जरूर बताएं।

भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को बला कौन भूल सकता है वो हमेशा ही लोगों के बीच में याद रहेंगे। महात्मा गांधी यानि मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था। देश के राष्ट्रपिता गांधी के विचारों पर ना सिर्फ किताबें लिखी गई हैं बल्कि कई फिल्में बनाई गई है जिसमें उनके अनमोल विचारों को दिखाया गया हैं।

गांधी जी के जीवन पर कई फिल्में बनी हैं, जिसने लोगों को गांधीगिरी और उनके विचारों के बारे में बहुत कुछ सिखाया। महात्मा गांधी की जयंती पर आज हम आपको बताने जा रहे है ऐसी पांच फिल्में, जिनमें गांधी जी और उनके विचारों को दिखाया गया है।

गांधी
यह फिल्म गांधी जी के वास्तविक जीवनी पर आधारित फिल्म थी जो सन 1982 में बनाई गई थी। इस फिल्म में गांधी की भूमिाक हॉलीवुड के एक्टर बेन किंस्ले ने निभाई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ये गांधी पर बनी वो फिल्म है जिसे ऑस्कर अवॉर्ड भी मिल चुका है।

हे राम
हे राम साल 2000 में आई थी जिसमें भारत विभाजन और महात्मा गांधी की हत्या की कहानी को बखुबी से दिखाया गया था। फिल्म में शाहरुख खान, ओम पुरी, रानी मुखर्जी और हेमा मालिनी जैसे बड़े सितारों ने भूमिका निभाई। बता दे कि यह फिल्म कमल हासन द्वारा बनाई गई थी और फिल्म में गांधी जी का किरदार नसीरुद्दीन शाह ने निभाया था।

लगे रहो मुन्नाभाई एमबीबीएस
लगे रहो मुन्नाभाई एमबीबीएस में संजय दत्त ने लीड रोल प्ले किया था और वो फिल्म में गांधीगिरी करते नजर आए थे। फिल्म फैंस को काफी पसंद आई थी।

मैंने गाँधी को नहीं मारा
2005 में बनी यह फिल्म ऐसे इंसान की मनोस्थिति को दिखाया गया है जिसे लगता है कि उसने महात्मा गांधी को मारा है। फिल्म में अनुपम खेर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

गांधी माई फादर
फिल्म गांधी माई फादर 2007 में रिलीज हुई थी जिसमें महात्मा गांधी और उनके बड़े बेटे हरिलाल के रिश्तों को दिखाया गया था। फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।

Related News