इंटरनेट डेस्क| बॉलीवुड में आए दिन सेलिब्रिटीज की दूसरे सेलिब्रिटी के साथ लड़ाई या बहस की खबरें आती है। लड़ाई के बाद बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज साथ में काम करना पसंद नहीं है। हालांकि इनके पीछे उनके अपने पर्सनल कारण होते है।

आज हम आपको बताने जा रहे है उन सेलिब्रिटीज के बारे में जिन्होंने फिल्मों में अपने को-स्टार पसंद ना होने की वजह से फिल्में करने से इंकार कर दिया था।

रणवीर सिंह कैटरीना कैफ

बार-बार देखो के निर्देशक रणवीर और कैटरीना कैफ के साथ एक फिल्म बनाना चाहते थे। लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए क्योंकि रणवीर सिंह ने कैटरीना के साथ काम करने से इनकार कर दिया था। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि कैट के साथ उनकी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। हालांकि उन्होंने ऐसा शायद दीपिका पादुकोण की वजह से किया था।

कैटरीना कैफ, अर्जुन कपूर और आदित्य कपूर

कैटरीना कैफ ने अर्जुन कपूर और आदित्य के साथ काम करने से इनकार कर दिया था। फितूर और जगगा जासूस जैसी दो फ्लॉप फिल्में देने के बाद कैटरीना किसी भी प्रॉजेक्ट को साइन करने से पहले सोचती है। इसलिए जब उन्हें आदित्य राय कपूर के साथ एक फिल्म ऑफर की गई तो उन्होंने ऑफर से इनकार कर दिया और फिर आदित्य के साथ काम नहीं किया।

रणबीर कपूर, सोनाक्षी सिन्हा

रणबीर कपूर, सोनाक्षी सिन्हा के साथ काम करने से इनकार कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर को सोनाक्षी सिन्हा के साथ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ऑफर की गई थी, उन्हें स्क्रिप्ट पसंद आई थी लेकिन उन्होंने अभिनेत्री को बदलने के लिए कहा क्योंकि सोनाक्षी उन्हें खुद से बड़ी लग रही थी।

करीना कपूर, इमरान हाश्मी

करीना कपूर ने इमरान हाश्मी के साथ काम करने से इंकार कर दिया। बॉलीवुड की बेबो ने एक बार घोषणा की थी कि वह केवल ए-लिस्टर्स के साथ फिल्में ही करेगी। हम नहीं जानते कि ए-लिस्टर की परिभाषा उसके अनुसार क्या है, लेकिन इमरान निश्चित रूप से उनकी लिस्ट में फिट नहीं हुए।

करीना कपूर, रणवीर सिंह

करीना कपूर ने रणवीर सिंह के अपोजिट काम करने से इनकार किया था। संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला के लिए पहली पसंद करीना कपूर थी लेकिन उन्होंने रणवीर सिंह के साथ काम करने से इंकार कर दिया और फिर दीपिका पादुकोण फिल्म में लीड रोल में नजर आई।

Related News