बॉलीवुड अभिनेता अभिनेत्रियां अपने एक्टिंग करियर के दौरान ढेर सारा पैसा कमाते हैं। पैसा कमाने के साथ इनकी लाइफ भी काफी लक्जरी से भरी होती है। लेकिन आज हम आपको ऐसे 5 बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपने अमीर होने पर जरा भी घमंड नहीं है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

नाना पाटेकर: नाना पाटेकर उन बॉलीवुड स्टार्स में से एक है जिनके डायलॉग और एक्टिंग की दुनिया दीवानी है। इस इंडस्ट्री में कोई उनका स्थान नहीं ले सकता है। नाना पाटेकर जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं। वे गरीबों को दान आदि देते हैं और एक सामान्य व्यक्ति की तरह ही अपना जीवन व्यतीत करते हैं।

जैकी श्रॉफ: एक समय पर बॉलीवुड की दुनिया पर जैकी श्रॉफ का ही बोलबाला था। यह बहुत अमीर अभिनेता है। लेकिन इन्होने भी कभी अपने पैसे का घमंड नहीं किया और आज भी ठेले पर चाय पीते हैं।

आमिर खान: आमिर खान बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। वे काफी साधारण हैं और उन्हें देख कर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि वे अपने आपको एक सेलेब्रिटी के समान नहीं समझते हैं। आमिर खान को बिहार की लिटिश शरीफा पसंद है। आमिर खान कहीं भी जाते हैं तो इसे खाना नहीं भूलते हैं।

रणबीर कपूर: रणबीर कपूर बॉलीवुड फिल्म उद्योग के प्रसिद्ध अभिनेता हैं। लेकिन उन्हें अपने सेलेब्रिटी होने या अमीर होने का जरा भी घमंड नहीं है। इतना ही नहीं, वे कई बार सड़कों पर पानीपूरी खाते भी नजर आए हैं।

अक्षय कुमार: अक्षय कुमार बॉलीवुड के बहुत बड़े सुपरस्टार है लेकिन वे अपने अपने फैंस से बेहद प्यार करते हैं। वे पैसे का जरा भी घमंड नहीं दिखाते हैं। ये अपने फैंस के लिए भी काफी कुछ करते हैं।

Related News