एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई। प्रियंका अपने बॉयफ्रेंड निक जोनास के साथ 2 दिसंबर को सात फेरे लेने जा रही है। प्रियंका की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में होने वाली है। वहीं शादी की रस्मों के लिए जोधपुर के किले मेहरानगढ़ को बुक किया था। लेकिन अब प्रियंका की शादी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

खबरों के अनुसार प्रियंका की शादी की रस्में 29 नवंबर को शुरू हो जाएगी। अपनी शादी के रस्मों केे लिए प्रियंका और निक ने जोधपुर के किले मेहरानगढ़ को तीन दिन के लिए बुक किया था। लेकिन मीडिया में आ रही खबरों की माने तो सुरक्षा कारणो की वजह से प्रियंका ने अपनी प्री वेडिंग की रस्मों में थोड़ा बदलाव कर दिया है। अब प्रियंका की शादी की सारी रस्में जोधपुर के उम्मेद भवन में होने वाली है। खबरों के अनुसार ​प्रियंका ने उम्मेद भवन से मेहरानगढ़ जाने के लिए पुलिस सुरक्षा मांगी थी लेकिन जोधपुर पुलिस ने राजस्थान एसेंबली इलेक्शन की बात कहकर प्रियंका को सुरक्षा देने से मना कर दिया। जिसके बाद वेन्यू में बदलाव किया गया है।

बता दें कि उम्मेद भवन 29 नवंबर से लेकर 3 दिसंबर आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। प्रियंका की शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होगे। प्रियंका और निक शादी के बाद दो रिसेप्शन देने वाले है। जिसमें एक रिसेप्शन मुंबई में और दूसरा रिसेप्शन दिल्ली में रखा गया है।

Related News