बॉलीवुड की दुनिया में आपने कई अभिनेत्रियों को देखा होगा। लीड रोल निभाने के अलावा फिल्म में और भी कई रोल होते हैं। जिनमे माँ का रोल या अन्य रोल शामिल होते हैं। आज हम आपको ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो फिल्मों में काफी बूढ़े रोल में नजर आई हैं लेकिन रियल लाइफ में ये बेहद ही अलग और ग्लैमरस है। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 अभिनेत्रियों के बारे में।

5) अर्चना जोइस - साल 2018 में रिलीज़ फिल्म KGF में अर्चना जोइस ने यश की मां का किरदार निभाया था। लेकिन यदि आप इन्हे रियल लाइफ में देखेंगे तो देख कर पहचान नहीं पाएंगे। अर्चना काफी कम उम्र की और जवां नजर आती है।

4) मेहर - फिल्म बजरंगी भाईजान में मेहर ने मुन्नी की मां के किरदार को निभाया था। रियल लाइफ में वे एकदम अलग नजर आती है। दिखने में रियल लाइफ में वे बेहद ही सुंदर हैं।

3) नादिया - नादिया ने कई साउथ इंडियन फिल्मों में मां का किरदार निभाया है। साल 2013 में रिलीज़ फिल्म मिर्ची में वह प्रभास की मां बनी थीं। फिल्मों में मां का रोल निभाने वाली नादिया असल जिंदगी में बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस हैं।

2) राम्या कृष्णन - बॉलीवुड और साउथ की जाने मानी अभिनेत्री राम्या कृष्णन भी अपने अभिनय और खूबसूरती के कारण चर्चा में रहती थी। बाहुबली में शिवगामी देवी की भूमिका को निभाया था। इन्होने कई फिल्मों में काम किया है।

1) अमृता सुभाष - अमृता सुभाष ने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय में रणवीर की मां का रोल निभाया था। भले ही उन्होंने इस फिल्म में रणवीर की मां का रोल प्ले किया लेकिन यदि आप इन्हे रियल लाइफ में देखेंगे तो ये आपको काफी अलग नजर आएंगी। अमृता दिखने में भी बेहद मासूम और खूबसूरत हैं।

Related News