एक समय था जब औरत को बेहद कमजोर समझा जाता था, लेकिन अब वक्त बदल गया है। आज हर क्षेत्र मे महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। समय की बात करे तो वहीं आज के समय में ट्रांसजेंडर भी बाकी लोगों को टक्कर दे रहे हैं। आज हम बताने जा रहे हैं ऐसे सेलेब्रिटी ट्रांसजेंडर के बारे में जो पहले पुरुष हुआ करते थे। लेकिन जेंडर चेंज करवा कर अब लड़की बन गए हैं।

बॉबी डार्लिंग: बॉलीवुड में बॉबी डार्लिंग को एक एक्‍ट्रेस और मॉडल के रूप में पहचाना जाता है। वह कई सुपरहिट फिल्‍मों में नजर आ चुकी हैं। बॉबी जब पैदा हुईं तब वह लड़का था। लेकिन जैसे जैसे वो बड़ा होता गया अंदर से उनकी हरकत लड़की की तरह हो रही थी। साल 2010 में बॉबी डार्लिंग ने ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट करवाया और वे पंकज से पाखी बन गईं।

गौरव अरोड़ा: टीवी रियलिटी शो 'स्प‍िट्जविला 8' के मसकुलर बॉडी और शानदार लुक्स में नजर आने वाले मैचो मैन गौरव, गौरव से गौरी बन चुके हैं। कहने का मतलब है कि गौरव अब लड़की बन चुके हैं, और उनका यह नया अवतार वाकई बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है।

शिनाता सांघा: शिनाता एक ब्रिटिश-इंडियन मॉडल हैं, जिन्होंने अपना जेंडर चेंज करवाया है। वे दक्षिण एशिया की एक प्रसिद्ध ट्रांसजेंडर मॉडल हैं, जो करोड़ो में कमाई करती हैं। साल 2010 से 2012 तक लगातार तीन बार विश्व की सबसे सुंदर ट्रांसजेंडर बनी हैं।

निक्की चावला: निक्की चावला का जन्म एक महिला के रुप में नहीं बल्कि पुरुष के रूप में हुआ था। निक्की ने अपने परिवार और समाज से लड़कर, सर्जरी के जरिए अपना जेंडर चेंज करवाया, और खूबसूरत महिला बन गई हैं। अब निक्की आज देश की टॉप मॉडलों में शामिल हैं।

Related News