पिछले कुछ सालों में भोजपुरी इंडस्ट्री ने अच्छा मुकाम हासिल किया है। भोजपुरी फिल्मे और गाने काफी हिट हो रहे है। बात करे भोजपुरी स्टार्स की फैन फॉलोविंग बढ़ रही हैं लेकिन बात करें बॉलीवुड इंडस्ट्री की तो बहुत सी ऐसी एक्ट्रेसेस है जिनका बिहार में जन्म हुआ, लेकिन उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं किया।

नेहा शर्मा: साल 2007 में मोहित शर्मा की फिल्म क्रुक से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं नेहा शर्मा बिहार के भागलपुर में जन्मीं हैं। नेहा बॉलावुड के साथ साउथ की फिल्मों में भी काम करती हैं लेकिन उन्होंने कभी भोजपुरी फिल्म नहीं किया है।

प्रियंका चोपड़ा: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक नाम कमाने वालीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का जन्म बिहार के जमशेदपुर में हुआ था। अब जमशेदपुर झारखंड का हिस्सा हो गया है। प्रियंका भी भोजपुरी फिल्मों से दूर ही रही है।

सोनाक्षी सिन्हा: बिहारी बाबू के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने भी अभी तक किसी भोजपुरी फिल्म में काम नहीं किया है। हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा कुछ भोजपुरी में नजर आ चुके हैं।

Related News