इंटरनेट डेस्क |टीवी का जाना माना शो 'ये है मोहब्बतें' की लीड एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अक्सर चर्चा में बनी रहती है। कभी शो की वजह से तो कभी पर्सनल लाइफ की वजह से। टीवी पर दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अपनी केमेस्ट्री व गुड लुक्स की वजह से सबके चाहते बने हुए है। सोशल मीडिया पर भी फैंस का उन्हें लगातार प्यार मिलता रहा है। साथ ही दोनों फोटोज शेयर करते रहे है। दोनों प्यार करने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देते।विवेक टीवी सीरियल ‘कयामत की रात’ में करिश्मा तन्ना के साथ नजर आने वाले है। शो के पहले प्रोमो के बाद हर कोई विवेक और करिश्मा की आॅनस्क्रीन जोड़ी की तारीफ कर रहा है। इस बारे में जब दिव्यांका से पूछा गया कि उन्हें विवेक और करिश्मा की ऑनस्क्रीन जोड़ी कैसी लगी तो दिव्यांका ने दोनों की जमकर तारीफ की।

वहीं विवेक ने दिव्यांका की प्रतिक्रिया पर कहा कि 'उन्हें लगता है कि करिश्मा और मैं पर्दे पर ग्लैमरस नजर आएंगे।’ अब हम तो यही उम्मीद करते हैं कि टीवी की इस ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शकों का भी खूब सारा प्यार मिले।दूसरी तरफ शो 'ये है मोहब्बतें' में दिव्यांका और कारण पटेल की जोड़ी को फैंस जमकर पसंद करते है।

Related News