शूटिंग हो या सार्वजनिक कार्यक्रम या वर्चुअल मीट,सलमान खान हमेशा ही अपने हाथ में ब्रेसलेट पहने नजर आते हैं। ये सभी का ध्यान भी अपनी ओर खींचते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि वे आखिर अपने हाथ में ब्रेसलेट क्यों पहनते हैं? इसी बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।


जब सलमान ने खुद बताया ब्रेसलेट का राज
सलमान खान का यह ब्रेसलेट पहली बार उनकी 2003 में आई फिल्म ‘तेरे नाम’ में दिखाई दिया था। उनका ये ब्रेसलेट उनके लिए लकी चार्म है। 2016 में अपनी फिल्म ‘जय हो’ के ट्रेलर लॉन्च पर सलमान ने बताया था, ये ब्रेसलेट उनके पिता सलीम खान ने पहना हुआ था। उन्होंने इसे देखा और इसकी एक कॉपी बना ली। इसके बाद से वह इसे हमेशा पहने रखते हैं। वहीं, सलमान के फैंस का मानना है कि जब से ये ब्रेसलेट उन्होंने पहना है, उनको लगातार सफलता मिलती चली गई और वे टॉप के बॉलीवुड स्टार बन गए।

इसे लकी मानते हैं सलमान
सलमान खान ने एक बार इस ब्रेसलेट को लेकर बातचीत मेंं कहा था कि ये उनके लिए लकी है। इसके बाद फैंस भी अपने चहेते स्टार को देख, ऐसा ब्रेसलेट पहनने लगे। बाजार में भी इसकी कॉपी मिलने लगी।


क्या कहता है ज्योतिष
फिरोजा शुक्र ग्रह का प्रतिनिधि है। फिरोजा रत्न पहनने की सलाह उन लोगों को दी जाती है जो मीडिया, मनोरंजन या क्रिएटिव फील्ड में होते हैं। शराब और जुए की लत वालों को भी इसे पहनाया जाता है। जिनका गुस्सा ज्यादा होता है तो उन्हें भी ये पहनाया जाता है।

Related News