बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है और बहुत कुछ हासिल किया है। उन्ही में से एक सनी देओल है। घातक, दामिनी और गदर जैसी फिल्मों के लिए सनी देओल फैंस के बीच जाने जाते हैं। सनी देओल को लोग बेहद पसंद करते हैं और उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए भी इंतजार करते हैं। इसी बीच हम आज सनी देओल के आलीशान बंगले के बारे में आपको बताने वाले हैं।

64 साल के अभिनेता सनी देओल पंजाब के गुरदासपुर से सांसद हैं। वहीं वे मुंबई और पंजाब दोनों जगह पर रहते हैं। अभिनेता के पास पंजाब और मुंबई दोनों ही जगह पर बंगला है।

मुंबई वाला उनका बंगला बेहद ही शानदार है। सनी देओल के घर की सजावट बहुत ही सुंदर है और कलरफुल ग्लास से भी सजावट की गई है। उनके घर के अंदर एक बहुत ही खूबसूरत गार्डन भी है।सनी देओल का घर मालाबार हिल्स जैसे पॉश इलाके में है। जो काफी भव्य है। इस बंगले में स्विमिंग पूल भी बना हुआ है।

उनके घर में जिम भी है, जिसमें हर तरह की सुविधाएं देखने को मिलती हैं। वह अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए यहां जिम एक्सरसाइज करते हैं। इसके अलावा उनके घर में एक मूवी थिएटर भी है।

सनी देओल के पास कई सारी शानदार गाड़ियां भी है। कलेक्शन में ऑडी A8, रेंज रोवर और पोर्श जैसी गाड़ियां शामिल हैं। भले ही सनी देओल फिल्मों में कम सक्रिय हैं परंतु उनकी शानो शौकत में कोई भी कमी नहीं आई है।

Related News