दो दशकों से, प्रियंका चोपड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। अमेरिकी गायक निक जोनास की वाइफ प्रियंका के पास हॉलीवुड इंडस्ट्री के भी काफी प्रोजेक्ट्स हैं। प्रियंका अपनी फिल्मों के साथ साथ अपनी सुपर महंगी एक्सेसरीज के कारण भी चर्चा में रहती है।

लक्जरी हैंडबैग के अपने उत्कृष्ट संग्रह से लेकर सुपर एक्सपेंसिव आउटफिट्स तक, प्रियंका के पास ऐसी चीजें हैं जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती है। आज हम आपको प्रियंका की 5 सबसे महंगी एक्सेसरीज के बारे में बताने जा रहे हैं।

निक ने प्रियंका को एक टिफ़नी रिंग दी थी। इस रिंग की कीमत $ 300,000 होगी, जो लगभग 2.1 मिलियन है।

अपने 37 वें जन्मदिन के जश्न के लिए, प्रियंका ने एक चमकदार रेड ड्रेस पहनी थी, जिसे उन्होंने जूडिथ लीबेर लिपस्टिक सेडक्ट्रेस बैग के साथ जोड़ा था। दिलचस्प है, इस क्रिस्टल क्लच की कीमत 5,495 डॉलर है, जो लगभग 4,06,956 रुपये है।

प्रियंका के पास मिनी स्टालवे बैग है जिसकी कीमत सुन कर आप दंग रह जाएंगे। इसकी कीमत 11,500 डॉलर या 7.82 लाख रुपये है।

प्रियंका के पास एक से बढ़ कर एक शानदार आउटफिट्स हैं लेकिन पीटर डंडास कोट हमेशा सुर्ख़ियों में रहता है। इस अद्भुत ओवरकोट की कीमत $ 20,000 है, जो कि 12.8 लाख रुपये है।

मेघन मार्कल की रॉयल वेडिंगके लिए, प्रियंका ने लैवेंडर ड्रेस पहनी थी। इसके साथ उन्होंने जिम्मी चू हील्स पहनी थी, जिसकी कीमत लगभग 1,45,000 रुपये थी।

Related News