प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद दोनों कुछ समय तक मुंबई में रहे जिसके बाद दोनों लंदन चले गए। शादी के बाद दोनों का पहला क्रिसमस है और दोनों बहुत खुशी के साथ इस मना रहे हैं। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी लंदन में प्रियंका और निक की फैमिली के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट कर रही हैं।

कल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने क्रिसमस से एक दिन पहले कुछ फोटोज शेयर की हैं। फोटो में प्रियंका, निक मधु चोपड़ा, निक के भाई जो जोनस और उनकी गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर है तो दूसरी में प्रियंका निक और जो जोनस हैं। प्रियंका के साथ निक ने भी सोशल मीडिया पर क्रिसमस की कुछ फोटोज शेयर की हैं।

तस्वीर को देख ये अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि दोनों पुरे फैमिली के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहे है। एक फोटो में दोनों साथ में बहुत ही क्यूट दिख रहे है। फोटो में रेड कलर की ऑउटफिट में प्रियंका ग्लैमरस लग रही है।

Related News