सुशांत सिंह राजपूत के फार्म हाउस के बारे में कई चर्चाएं सुनी होंगी लेकिन अब हम आपको सुशांत के फार्म हाउस हैंगआउट विला की तस्वीर दिखाएंगे उसमे में किसी चीज की कमी नहीं थी,सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैटमेट सैम्युल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत के फॉर्महाउस के वीडियोज शेयर किये हैं।

ये वीडियो गवाही दे रहे हैं कि सुशांत खुश थे और वीडियो ये भी बता रहे हैं कि सुशांत का दिमाग और उनका शरीर बिल्कुल सही तरीके से काम कर रहा था, लेकिन अब सवाल ये है कि ाकाहिर ऐसा क्या हो गया था कि सुशांत बीमार रहने लग गए थे।

बताया जा रहा है सुशांत सिंह ने ये फार्महाउस किराए पर लिया था, जिसके लिए सुशांत सिंह हर महीने करीब 2.5 लाख रुपये किराया देते थे, NCB सूत्रों के मुताबिक इस फार्महाउस पर सुशांत सिंह के साथ रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुएल मिरांडा, सिद्धार्थ पीठानी के साथ इनके दोस्त आकर पार्टी किया करते थे। इसके साथ ही बॉलीवुड के भी कई बड़े नाम इस फार्महाउस पर पार्टी करते थे।

Related News