सुशांत सिंह राजपूत केस में उनके पिता के के सिंह ने पहली बार खुलकर रिया चक्रवर्ती पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने FIR के बाद से कुछ नहीं कहा लेकिन अब रिया उनके बेटे की हत्यारी है, ये बात उन्होंने अब कही है। वह लंबे वक्त से उसे जहर दे रही थी। उसे और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार किया जाए और सजा मिले।

सुशांत केस में उस वक्त केस में नया मोड़ आ गया था जब के के सिंह ने रिया के खिलाफ पटना में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने रिया और उनके परिवार पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इसके बाद रोज नए खुलासे होते गए और परिवार की मांग पर जांच सीबीआई को पहुंचे। अब इस केस में ड्रग्स का ऐंगल भी सामने आ रहा है।


सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है कि कैसे उनके भाई को प्रताड़ित किया गया। पहले परिवारवालों ने रिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। अब सब खुलकर उन पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इस केस में सीबीआई की जांच जारी है। सुशांत के साथ काम करने वाले कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। कुक नीरज और फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी से सीबीआई ने कई राउंड पूछताछ की है।


Related News