एक्ट्रेस सनी लियोन आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। पोर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस का सफर तय करने वाली सनी लियोन अपने लुक्स, खूबसूरती और अपनी निजी जिंदगी के चलते अक्सर ही चर्चाओं में रहती हैं।

पोर्न इंडस्ट्री से बॉलीवुड स्टार तक का सफर तय करने वाली सनी लियोनी करोड़ों की मालकिन है। लॉकडाउन के दौरान वह अपनी पूरी फैमिली के साथ अपने लॉस एंजिल्स वाले घर में रह रही हैं। आइए, देखें कैसा दिखता है सनी का अमेरिका वाला घर।

आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं सनी लियोनी के आलीशान बंगले की तस्वीरें। एक एकड़ में फैला हुआ ये आलीशान बंगला देख फैंस के होश उड़ जाएंगे। सनी अब अपने पति और बच्चों के साथ नए और बेहद आलीशान घर में रहती हैं। जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं।

1 एकड़ में फैले इस आलीशान बंगले में 5 बेडरुम है। आपको जानकार हैरानी होगी लेकिन ये सच है सनी लियोनी का ये घर अमेरिका की सबसे महंगी जगहों में से एक बेवर्ली हिल्स से करीब 30 मिनट की ड्राइव की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा सनी और डेनियल के पास मुंबई के जुहू इलाके में भी खुद का घर है।

Related News