इंटरनेट डेस्क| बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सनी देओल एक बार फिर जबरदस्त रोल में नजर आने वाली है। उनको लेकर जाने माने डायेक्टर राजकुमार संतोषी एक फिल्म का निर्माण करने जा रहे है। वहीं आपको बता दे दोनों कई सालो बाद एक साथ किसी फिल्म में काम करेंगे।

राजकुमार संतोषी की इस फिल्म का नाम 'फतेह सिंह' होगा। इसमें सनी देओल वे लीड रोल करेंगे। ये पीरियड ड्रामा है। संतोषी 2013 से इस फिल्म को बनाना चाहते हैं, लेकिन अब जाकर उन्हें अपनी फिल्म का हीरो मिला है। जब सनी ने ये कहानी पढ़ी तो उन्हें कई बार पसंद आई।

आपको जानकारी में बता दे, सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी दामिनी, घायल और घातक जैसी हिट फिल्में दे चुकी हैं। इन फिल्मो ने बॉलीवुड पर कई सालो तक राज किया था। फिल्म घायल और घातक आज भी लोगो की पसंदीदा फिल्म बनी हुई है।

वहीं बता दे सनी देओल की फिल्म 'यमला पगला दीवाना 3' आने वाली है। ये 31 अगस्त को रिलीज होगी। इसके बाद उनकी फिल्म 'भईया जी सुपरह‍िट' है आ रही है। इस फिल्म में अमीषा पटेल भी नजर आएगी।

Related News