निया शर्मा इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं। उनके सोशल मीडिया पोस्ट कमाल के रहते हैं और लोग इनका बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनकी रीसेंट वीजियो काफी मजेदार है। इसमें वह वॉटर स्पोर्ट्स का मजा लेती दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने मोटिवेशनल कैप्शन भी लिखा है। निया का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

लिखा है मोटिवेशनल कैप्शन

इस वीडियो में निया फ्लाइबोर्डिंग एंजॉय करती दिख रही हैं। तभी उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह गिर जाती हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, असफलताओं का भी मजा लीजिए। 25 मिनट में इस वीडियो को डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है।

निया सोशल मीडिया पर हैं पॉप्युलर

निया शर्मा अपनी लाइफ बिंदास अंदाज में जीती हैं। उनकी बोल्ड तस्वीरें और फोटोशूट्स भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। रीसेंटली उन्होंने रवि दुबे के साथ एक डांस वीडियो शेयर किया था। उनका ये वीडियो भी खूब देखा गया।

रवि और सरगुन से है बॉन्डिंग

निया शर्मा रवि दुबे की अच्छी दोस्त हैं। रवि की वाइफ सरगुन के साथ भी उनकी अच्छी बॉन्डिंग है। कुछ दिनों पहले निया ने रवि को बेस्ट किसर बताया था। इस पर रवि दुबे ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ऐसा सुनकर उनका मुंह खुला रह गया था। उनकी वाइफ सरगुन भी हैरान थीं। साथ ही कहा था कि वे निया को जानते हैं, वह ऐसी ही हैं।

Related News