टीवी और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस और फिल्मी पर्दे पर डेब्यू करने वाली मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. मौनी रॉय कथित तौर पर बिजनेसमैन सूरज नांबियार से शादी कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की मुलाकात दुबई में हुई थी. बस एक शाम दोनों ने एक दूसरे को देखा और फिर मौनी और सूरज एक दूसरे के प्यार में पागल हो गए हैं। मौनी और सूरज अब 27 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मौनी और सूरज ने डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान की है। मौनी गोवा में रोमांटिक माहौल के बीच शादी करना चाह रही हैं, ऐसे में मौनी अब 27 जनवरी को गोवा की खूबसूरत लोकेशन पर प्राइवेट सेरेमनी करने वाली हैं। बता दे की, मौनी और सूरज की मुलाकात दुबई के एक नाइट क्लब में हुई थी।

पहली बार मिले मौनी और सूरज: हमेशा कॉमन फ्रेंड्स के जरिए सेलेब्स किसी से मिलते हैं और उसके प्यार में दिल हार जाते हैं, बात शादी तक पहुंच जाती है। मगर मौनी रॉय के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ था। मौनी और सूरज को पहली बार 2019 में एक दूसरे को देखा गया था। मौनी उस वक्त दुबई में थीं। दुबई न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए मौनी एक नाइट क्लब में पहुंचीं जहां वो पहली बार सूरज नांबियार नजर आ रही हैं, वहीं सूरज ने भी मौनी को देखा और दोनों की नजरें उस पर पड़ी। दोनों उस क्लब में अजनबियों की तरह मिले। जिसके बाद से दोनों रोजाना एक-दूसरे के कॉन्टैक्ट में आते हैं। धीरे-धीरे बात बढ़ी और फिर दोनों रिलेशनशिप में हैं। मौनी और सूरज एक दूसरे को पिछले 2 साल से डेट कर रहे हैं।

मौनी रॉय और सूरज डब्ल्यू गोवा होटल में शादी कर रहे हैं। इधर रॉय और नांबियार परिवार दोनों की शादी का जश्न मनाने के लिए एक साथ शामिल होने जा रहे हैं। पहले दोनों परिवारों में इस बात को लेकर मतभेद थे कि शादी गोवा में होगी या राजस्थान में। बाद में गोवा को एक बेहतर विकल्प मानते हुए इस जोड़े ने यहां शादी की व्यवस्था भी शुरू कर दी है। मौनी ने अपने म्यूजिक सेरेमनी की सारी तैयारियां कर ली हैं। मुंबई में सभी ने संगीत की तैयारी और डांस की रिहर्सल की थी।

मौनी की गोवा डेस्टिनेशन वेडिंग में कौन शामिल होगा?: मंदिरा बेदी, आशिका गरोडिया, मीत ब्रदर्स, कोरियोग्राफर राहुल और प्रतीक, फैशन डिजाइनर अनु खुराना मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी में शामिल होने जा रहे हैं। शादी का फंक्शन 23 जनवरी से 27 जनवरी तक चलने वाला है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मौनी का दुबई और मुंबई आना जारी रहेगा, हालांकि इस जोड़े ने हाल ही में उसी बिल्डिंग में एक और फ्लैट खरीदा है, जहां मौनी मुंबई में रहती हैं। मौनी शादी से पहले ही सूरज के परिवार से मिल चुकी हैं। सूरज की मां रेणुका नांबियार और पिता राजा नांबियार ने मौनी के साथ कई तस्वीरें क्लिक कीं, जबकि सूरज के भाई और भाभी मौनी के साथ बहुत मजबूत बंधन साझा करते हैं।

Related News