बॉलीवुड की रोजाना की चटपटी खबरों के लिए हमें फॉलो करें और नीचे दिए लाइक के बटन पर क्लिक करे। हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगे, कमेंट करके जरूर बताएं।

सोनम कपूर बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश और फैशनेबल एक्ट्रेसस में से एक है। सोनम कपूर हमेशा ही अपने स्टाइल के साथ दूसरों को फैशन गोल देते हुए नजर आती है। इसके साथ ही आए दिन सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ अपनी फोटोज शेयर करती है जिसको उनके फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

कल बुधवार को नेशनल बॉयफ्रेंड डे था जिसको सेलिब्रेट करते हुए सोनम कपूर ने आज पति संग फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किया और रोमांटि अंदाज मे आनंद आहूजा को बॉयफ्रेंड डे विश किया। वैसे तो सोनप कपूर हमेशा ही अपने पति आनंद की तारीफ करते हुए नजर आती है लेकिन बॉयफ्रेंड डे के स्पेशल डे पर सोनम ने पति की खूब तारीफ की।

सोनम कपूर ने आज यानि गुरुवार की सुबह को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति आनंद आहूजा के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की और इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा कि 'आनंद आहूजा को हैप्पी नेशनल बॉयफ्रेंड डे, जो मेरे बेस्ट बॉयफ्रेंड हुआ करते थे और इस वजह से प्रमोट करके मंगेतर और फिर पति बने है। लव यू फोरएवर और एवर'

सोनम कपूर की पोस्ट पर पति आनंद आहूजा ने कमेंट किया कि 'आप हमेशा सबसे पहले मेरी गर्लफ्रेंड रहेंगी। अब कल मुलाकात होगी। ' सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी इस साल की सबसे बड़ी शादी रही जिसमें पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ।

कुछ दिनों पहले ही सोमन कपूर पति आनंद आहूजा के साथ आनंद अरमानी के फैशन शो में गेस्ट बनकर पहुंची थी। सोनम कपूर बहुत ही अलग और स्टाइलिश लुक में नजर आई और इसके साथ ही उन्होंने इसकी फोटोज अपने अकाउंट पर शेयर की थी जिसे उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था।

Related News