सोनाली फोगाट बिग बॉस 14 के खत्म होने के बाद भी चर्चा में हैं। लोगों को लगा कि सोनाली बिग बॉस 14 के पूरा होने के बाद हरियाणा लौट आएंगी, लेकिन वह अभी भी मुंबई में हैं। उनका कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता ही रहता है। सोनाली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इस बार भी उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में सोनाली फोगट एक शानदार डांस कर रही हैं। सोनाली के इस वीडियो को काफी देखा जा रहा है।

नया वीडियो सामने आया
सोनाली फोगाट ने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बेटी के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में सोनाली बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फैंस सोनाली की काफी तारीफ कर रहे हैं।

सोनाली फोगाट अपने साड़ी लुक के लिए भी काफी चर्चा में रहती हैं। उन्होंने बिग बॉस 14 में उन्हें उनके ड्रेसिंग सेंस के कारण भी लोगों ने काफी पसंद किया था।

बता दें, सोनाली फोगट टिक टॉक वीडियो की वजह से चर्चा में आई थीं। इसके बाद उन्होंने भाजपा की सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ा। फिलहाल वह भाजपा का हिस्सा हैं। सोनाली ने बिग बॉस 14 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया। वह घर पर लंबे समय तक नहीं रह सकी, लेकिन लोगों ने उसे बहुत पसंद किया।

Related News