आज सलमान खान का जन्मदिन है, हालांकि उनके जन्मदिन से पहले उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि सभी के होश उड़ गए। दरअसल, उनके जन्मदिन से एक दिन पहले उन्हें सांप ने काट लिया था। इस खबर के आते ही उनके सभी फैंस चिंतित हो गए, हालांकि सलमान अब ठीक हैं। जी हां, सलमान को अस्पताल में भर्ती कराने के चंद घंटों के इलाज के बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। आपको बता दें कि सलमान क्रिसमस और अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने पनवेल के फार्महाउस गए थे। वहीं खुद सलमान खान ने सांप के काटे जाने की कहानी मीडिया को बताई है. मीडिया से बातचीत में सलमान ने कहा, 'एक सांप फार्म हाउस के अंदर घुस गया था। मैंने लकड़ी की मदद से इसे दूर फेंकने की कोशिश की।

लेकिन तभी वह मेरे हाथ पर चढ़ गया। तो मैंने दूसरे हाथ में सांप को बाहर आने के लिए लिया और फिर उसने मुझे तीन बार डस लिया। यह एक तरह का जहरीला सांप था। मैं 6 घंटे तक अस्पताल में भर्ती रहा। मैं अब ठीक हूं।' इसके अलावा सलमान ने कहा, 'अच्छी बात यह रही कि अस्पताल में सारी सुविधाएं उपलब्ध थीं। उसके पास हर तरह के विष-विरोधी थे। अब तक मैंने सभी प्रकार के विष (क्रेट, वाइपर, कोबरा) के इंजेक्शन लिए हैं। हालांकि, सांप को पकड़ लिया गया और बाद में जंगल में छोड़ दिया गया। आपको बता दें कि सलमान अपने जन्मदिन के मौके पर इस समय पनवेल फार्महाउस में हैं।



आज यानी 27 दिसंबर को वह अपना 56वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं और इस जन्मदिन में वह अपने परिवार के सदस्यों, करीबी दोस्तों और चुनिंदा दोस्तों के साथ जश्न मनाने वाले हैं. इस पार्टी में उनके बॉलीवुड दोस्त भी मौजूद रहेंगे. बता दें, सलमान खान ने साल 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन सलमान को लोकप्रियता सूरज बड़जात्या की फिल्म मैंने प्यार किया से मिली थी। इसके बाद वह मशहूर हो गए।

Related News