बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर आज 33 साल के हो गए है। 26 जून 1985 को जन्मे अर्जुन ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म साल 2012 में आई 'इश्कजादे' से की। इस फिल्म के रिलीज होने के कुछ हफ्ते पहले ही मोना कपूर का निधन हो गया था। अर्जुन कपूर फिल्मों में आने से पहले काफी मोटे थे। लेकिन आज वो बिलकुल फिट है। अर्जुन कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत निखिल आडवाणी की फिल्म 'कल हो ना हो' से बतौर असिस्टेंट की थी। अर्जुन कपूर को अपनी पहली कमाई का चेक 17 साल की उम्र में मिला था।

आपको बता दें, अर्जुन कपूर ने सलमान खान की बहन अर्पिता खान को करीब 2 साल तक डेट किया। यही नहीं सलमान ने ही अर्जुन को वजन कम करने के लिए प्रेरित किया था। खबरों की मानें तो अर्जुन सलमान खान से इतना डरते थे कि उन्होंने अपने रिलेशनशिप की बात खुद जाकर खान परिवार को बता दी थी। अर्जुन अपनी मां मोना कपूर से बहुत प्यार करते है। यहां तक कि मां की याद में अपनी दायी कलाई पर 'मां' नाम का टैटू भी बनवाया है।

अर्जुन कपूर के सौतेली मां श्रीदेवी के साथ रिश्ते अच्छे नहीं थे। लेकिन उनके निधन पर अर्जुन ने बेटे की पूरी भूमिका निभाई थी। वो अपने पापा बोनी कपूर से साथ हर कदम पर रहे। श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन ने अपनी दोनों सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी को अपना लिया। अर्जुन कपूर की सगी बहन का नाम अंशुला कपूर है। आज हर कदम पर तीनो बहनो के साथ खड़े रहते है।

वहीं जाह्नवी ने अर्जुन के केक काटने का वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। जाह्नवी ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- ''आप हम सभी की ताकत की वजह हो. लव यू, हैप्पी बर्थडे अर्जुन भैया.'' दूसरी तरह अंशुला ने अपने भाई के साथ एक फोटो शेयर की और अपने भाई को बर्थडे विश किया।

Related News