मीका सिंह 20 सालों से दर्शकों का मनोरंजन करते आए हैं और अपने शानदार करियर में कई सफल गाने दिए हैं। मीका सिंह हमेशा किसी न किसी कारण चर्चा में रहते हैं। आज हम आपको उनकी कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार मीका सिंह की कुल संपत्ति लगभग 13 मिलियन अमरीकी डालर यानी 95.98 करोड़ रुपये है। मीका सिंह अपनी आय का अधिकांश हिस्सा गायन और दुनिया भर में कई स्टेज परफॉर्मेंस से कमाते हैं।

वे कारों के भी शौक़ीन है। गायक के पास हमर एच2 और बीएमडब्ल्यू जेड4 है। मीका सिंह हर गाने के लिए करीब 10-15 लाख रुपये चार्ज करते हैं। मीका मुंबई के एक आलीशान अपार्टमेंट में रहते है।

Related News