हाल ही में शादी के बंधन में बंधे दीपिका-रणवीर मुंबई में ग्रांड रिसेप्शन के बाद मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान दीपिका के माता-पिता, सास-ससुर और साली भी उनके साथ मौजूद थे। दोनों ने लाइट कलर के आउटफिट पहना था।

दीपिका ने डिजायनर अबू जानी-संदीप खोसली की डिजाइन की हुई सूट पहना था। दीपिका ने अनारकली सूट के साथ लॉन्ग ईयरिंग्स, लाल चूड़ा, माथे पर सिंदूर लगाए न्यूली ब्राइड लुक में नजर आ रही थी। वहीें रणवीर ने रोहित बल की ​डिजाइन किया हुआ कुर्ता पयजामा पहना था। दोनों एक साथ काफी खूबसूरत नजर आ रहे थे। दोनों ने वहां मौजूद मीडिया के सामने साथ में पोज भी दिए।

बता दें कि दीपिका और रणवीर 1 दिसंबर को मुंबई में तीसरी रिसेप्शन पार्टी करने वाले है।इ जिसमें बॉलीवुड के स्टार्स शामिल होने वाले है। इस रिसेप्शन पार्टी की जानकारी को पूरी तरह से गुप्त रखा गया है। बता दें कि दीपिका और रणवीर ने 14-15 नवंबर इटली के लेक कोमो में दो रीति रिवाज से शादी की थी।

Related News