बिग बॉस सीजन 13 की ट्रॉफी जीतने और घर से बाहर निकलने के बाद अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला लगातार सुर्खियों में रहे। उन्होंंने शो में अपनी साथी कंटेस्टेंट शहनाज गिल के साथ खूब चर्चा बटोरी। आज भले ही सिद्धार्थ शुकला अपने फैंस को अलविदा कह गए हों लेकिन उनका नाम और यादें फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी। वह एक ऐसे अभिनेता थे जो अपने एंग्री और प्यार भरे अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लेते थे। हालांकि उनके दयालु स्वभाव से बहुत कम लोग वाकिफ थे। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे प्रत्युषा बनर्जी के परिवार का उन्होंने लॉकडाउन के दौरान साथ दिया था।

सिद्धार्थ एक दयालु इंसान थे

दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला एंग्री यंग मैन होने के साथ-साथ बेहद दयालु इंसान थे। उन्होंने ना सिर्फ टेलीविजन बल्कि बॉलीवुड स्टार्स की नजरों में भी अपनी अलग पहचान बनाई थी। शायद ही आप लोग इस बात से वाकिफ हों कि अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी के निधन के बाद सिद्धार्थ हमेशा उनके परिवार के संपर्क में थे। वह उनके परिवार की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते थे। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री प्रत्युषा के पिता ने एक खास बातचीत के दौरान दी थी।

मालूम हो कि सिद्धार्थ और प्रत्युषा दोनों ही स्टार बालिका वधू से घर-घर में मशहूर हुए थे। उनकी जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। एक्ट्रेस प्रत्युषा ने पहले ही आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। उनके पिता ने एक खास बातचीत में बताया कि सिद्धार्थ बेहद भले इंसान थे। प्रत्युषा की मौत के बाद वो लगातार हमारे कॉन्टैक्ट में थे। प्रत्युषा के पिताजी शंकर बनर्जी ने कहा कि उन्हें सिद्धार्थ की मौत की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा। उन्हें सिद्धार्थ के कम उम्र में मौत की वजह समझ नहीं आई, वह सिद्धार्थ को हमेशा अपने बेटे की तरह समझते थे। सिद्धार्थ और प्रत्युषा के बीच गहरी दोस्ती थी। वो अक्सर प्रत्युषा के परिवार से मिलने जाया करते थे।
प्रत्युषा के परिवार की मदद की

दिवंगत अभिनेत्री प्रत्युषा के पिता शंकर ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान सिद्धार्थ ने उनके अकाउंट में जबरदस्ती 20 हजार रुपये डलवाए थे। उन्होंने बताया कि बेटी की मौत के बाद लोगों ने सिद्धार्थ और प्रत्युषा के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें बनाई थीं। इस कारण सिद्धार्थ ने हमारे घर आना बंद कर दिया था। बावजूद इसके वो हमेशा मेरे संपर्क में रहा। लॉकडाउन के वक्त उसने हमेशा मेरा हाल-चाल पूछा। वह हमेशा मुझसे बात कर किसी तरह की मदद के लिए पूछते थे।

सिद्धार्थ शुक्ला का परिवार

अभिनेता सिद्धार्थ निधन के बाद अपनी दो बहनों और मां को हमेशा-हमेशा के लिए अकेले छोड़कर चले गए। एक्टर अपनी मां के बेहद करीब थे। उनके निधन की खबर टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए सबसे बड़ा झटका था। बात अगर उनकी दोस्त शहनाज की करें तो वह पूरी तरह से टूट चुकी हैं। उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। हालांकि सिद्धार्थ के निधन के बाद भी फैंस का यही कहना है कि सिडनाज कभी अलग नही हो सकते।

Related News