इंटरनेट डेस्क |रणबीर कपूर और आलिया भट्ट काफी समय से डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। पिछले कुछ समय में दोनों को कई बार साथ में देखा गया है जिसके बाद उनके रिलेशन की खबरें लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। लेकिन इससे पहले पिछले साल तक ऐसी खबरें आ रही थी कि अभिनेत्री आलिया भट्ट सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रिलेशन में है। हालांकि दोनों में से किसी ने कभी भी एक-दूसरे से डेटिंग करने की बात स्वीकार नहीं किया।

हालांकि उस समय उनके रिलेशन को साबित करने वाली बहुत सारी बातें सामने आई थी। वे सबसे लंबे समय तक एक साथ थे। दोनों को साथ में पार्टियों और अवॉर्ड शो में भी साथ में देखा जाता था। लेकिन धीरे-धीरे यह सब खत्म हो गया। दोनों ने एक-दूसरे से बात करना बंद कर दिया और दोनों का रिश्ता अतीत की दिखने लगा।

अब 2018 में आलिया और रणबीर कपूर का नाम जोड़ा जा रहा है और देखा जा सकता है कि दोनों एक-दूसरे के प्यार में किस तरह से है।

रणबीर कपूर ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू में केवल आलिया के बारे में बात की और उन्होंने बड़ी खूबसूरती से उनके बारे में बात की और उनके बारे में बताया। उन्होंने यह भी कहा कि आलिया से परे कुछ भी नहीं देख सकते। यहां तक कि उनके माता-पिता भी आलिया का पसंद करते है।आलिया और रणबीर के रिलेशन को लेकर उनके पूर्व कथित बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ ने भी अपना रिएक्शन दिया। खबरों की माने तो सिद्धार्थ आलिया के लिए बहुत खुश है। सिद्धार्थ ने कहा कि " आलिया अपने जीवन में किसे चुन रही है इससे उन्हें कोई परेशानी नहीं है। वह आलिया के साथ उनके रिश्ते से पूरी तरह से बाहर आ चुके है और अब केवल उसे एक दोस्त के रूप में मानते है। "अंबानी की पार्टी में आलिया और सिद्धार्थ को साथ में देखा गया था और दोनों ने बात भी की थी लेकिन यह पहली बार नहीं है जब अलग होने के बाद वो एक-दूसरे से मिले और बात की। कुछ महीनों से दोनों एक दूसरे के प्रति अच्छा व्यवहार कर रहे है क्योंकि उन्होंने अपने रिलेशन को गलत तरह से नहीं तोड़ा।

Related News