शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता रहे हैं। उनकी पत्नी पूनम सिन्हा और बच्चे भी ग्लैमर जगत से जुड़े हैं। बेटी सोनाक्षी सिन्हा आज के जमाने की चर्चित अभिनेत्री हैं। आपको बता दे शत्रुघ्न सिन्हा का मुंबई में घर है जिसका नाम उन्होंने रामायण रखा है। शत्रुघ्न सिन्हा का ये आलीशान आशियाना मुंबई के पॉश जुहू एरिया में है।

जब शत्रुघ्न सिन्हा ने ये बंगला खरीदा था तब इसकी कीमत अमिताभ बच्चन के जलसा से भी ज्यादा थी। इसी घर में शत्रुघ्न सिन्हा अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं।

बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई में ही अलग घर खरीदा है। वह ज्यादातर उसी में रहती हैं। शत्रुघ्न सिन्हा की संपत्ति की बात करें तो वह करीब 2 अरब की संपत्ति के मालिक हैं।

Related News