बॉलीवुड स्टार्स के कई हमशक्ल होते हैं और बहुत बार इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल होती रहती है। कई बार तो ये इतने मिलते जुलते होते हैं कि इनमे फर्क करना भी बेहद मुश्किल हो जाता है। कई हमशक्ल तो लाखों में पैसे कमाते हैं और फिल्मों में काम भी कर चुके हैं। दरअसल ये सितारों के बॉडी डबल के रूप में काम करते हैं। किन बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा का हमशक्ल होना एक व्यक्ति को बेहद भारी पड़ा।

शत्रुघ्न सिन्हा के हमशक्ल का नाम बलबीर सिंह है। इसके कारण वे कई बार जेल की सजा भी काट चुके हैं। दरअसल बलबीर ने साल 2003 में एक टीवी चैनल के लिए स्टिंग ऑपरेशन किया था। ये उन्हें बेहद ही भारी पड़ गया। संसद में गैरकानूनी तरीके से घुसने के लिए उन पर केस दर्ज हुआ था।

बलबीर ने संसद में साल 2003 में शत्रुघ्न सिन्हा बनकर एंट्री की। इसके कारण साल 2004 में उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद से वह कोर्ट के चक्कर काट रहे है। इतना ही नहीं वह 2 बार तिहाड़ जेल की हवा भी खाकर आ चुके हैं।

जहां बॉलीवुड स्टार का हमशक्ल होने के कारण उन्हें काम मिलता है वही बलबीर के साथ उल्टा हो गया। उसे कई बार जेल की सजा काटनी पड़ी। केस की वजह से बलबीर के काम पर बहुत असर पड़ा है। शत्रुघ्न सिंहा से जब बलवीर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि मैं उन्हें माफ कर चुका हूं। ये बस एक प्रैंक था।

Related News