इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम जिन्होंने अपनी आवाज से न केवल पाकिस्तान में अपना जादू चलाया है बल्कि भारत और दूसरे देशों में भी सबके दिलों में खास जगह बनाई है। लेकिन इन दिनों सिंगर सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रॉल हो रहे है।

न्यूयॉर्क में इस महीने की शुरूआत में आयोजित पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस समारोह रखा गया था जिसमें पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम भी शामिल हुए थ। इस समारोह में उन्होंने एक हिन्दुस्तानी सॉन्ग गाया था जिसकी वहज से आतिम सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रहे है।

कई बॉलीवुड गानों को अपनी आवाज़ देने वाले आतिफ ने रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ अभिनीत 2009 की फिल्म 'अबज प्रेम की गज़ाब कहानी' से अपने भारतीय ट्रैक 'तेरा होने लगा हूं' सॉन्ग गाया। जिसके बाद न सिर्फ सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है बल्कि देश कि मुख्यधारा की मीडिया भी उनकी आलोचना कर रही है।

स्वतंत्रता दिवस परेड में हिन्दुस्तानी सॉन्ग गाने के बाद आतिफ को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है और साथ देश के कई लोग उनकी देशभक्ति पर सवाल खड़े करने लगे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा है, ‘‘आतिफ असलम के लिए कोई सम्मान नहीं है।’’ वही यूजर ने आतिफ असलम के बहिष्कार की बात कह दी।

इसके बाद एक ने लिखा है ‘‘आतिफ असलम का बहिष्कार करो। आपने दिल तोड़ दिया है।’’

हालांकि गायक शाफकत अमानत अली जैसे कई लोग जिन्होंने कुछ भारतीय गीतों को अपनी आवाज़ दी है ने आतिफ का बचाव किया।

अमानत ने कहा "मैं परेड में अपने गीत गाते हुए आतिफ असलम के समर्थन में खड़ा हूं। संगीत भारतीय या पाकिस्तानी नहीं है। यह सिर्फ संगीत है। गायक अपने गीतों का गाते है जिन्हें हर देश के प्रशंसकों द्वारा समान रूप से प्यार किया जाता है।"

Related News