इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के शानदार अभिनय का जलवा अब दर्शकों को फिल्म देवा में देखने को मिलेगी। उनकी इस फिल्म की रिलीज डेट भी सभी के सामने आ गई है। उनकी फिल्म देवा 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।

शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम लाइव सत्र में इस फिल्म को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने इस एक्शन थ्रिलर फिल्म लेकर कहा कि मेरी अगली एक्शन थ्रिलर देवा में कई एक्शन सीक्वेंस हैं। देवा विशाल फिल्म है, और मैं इसमें एक बहुत कठिन किरदार निभा रहा हूं। देवा 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।

फिल्म देवा में बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े का भी अभिनय देखने को मिलेगा। इस फिल्म में शाहिद पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। अभिनेता शाहिद कपूर ने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनकी गितनी भी अब बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में होती है।
PC: filmfare

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News